Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा नगर पालिका चुनाव: नाम वापसी के पहले दिन 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए

शाहपुरा

नगर पालिका चुनाव: नाम वापसी के पहले दिन 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए

शाहपुरा। नगर पालिका शाहपुरा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम वापसी के पहले दिन बुधवार, 2 सितंबर को 6 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार, 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि बुधवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया गया। पहले दिन कुल छह अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया।

इन वार्डों से नाम वापस लिए

  • वार्ड नंबर 2: सुरेश रेगर
  • वार्ड नंबर 18: निर्मल घूसर
  • वार्ड नंबर 27: राबिया बानो
  • वार्ड नंबर 28: प्रेमचंद कहार
  • वार्ड नंबर 29: महावीर कहार
  • वार्ड नंबर 29: गोविंद कहार

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!