Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

बलाई समाज नवनिर्मित छात्रावास के प्रभु मेघवंशी बने उपाध्यक्ष

बलाई समाज नवनिर्मित छात्रावास जोधड़ास (भीलवाड़ा) में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  मांगीलाल (बलाईखेड़ा) ने की।

बैठक में समाजहित एवं छात्रावास के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रभु लाल मेघवंशी को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सर्वसम्मति से सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने  प्रभु लाल मेघवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करते हुए समाज एवं छात्रावास के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

बैठक का समापन समाज की उन्नति, संगठन की मजबूती तथा छात्रावास के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!