लोकल न्यूज़शाहपुरा का आईनाशाहपुरा की खबरे
शाहपुरा में शिक्षा की नई उड़ान

शाहपुरा में शिक्षा की नई उड़ान 🚀
प्रवासी उद्योगपति एवं प्रेरणास्रोत समाजसेवी संजय डांगी की प्रेरक पहल से आर्य समाज संचालित श्रीमद दयानंद महिला शिक्षण केंद्र में अत्याधुनिक ब्रेन साइंस लैब का शुभारंभ हुआ। अब विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और स्मार्ट एजुकेशन से जुड़कर आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भामाशाहों के सहयोग से स्कूल यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया गया। भीलवाड़ा जिले के निजी क्षेत्र के इस अनूठे विद्यालय में अधिकांश सुविधाएं निशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
शिक्षा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का यह अनुकरणीय प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।




