BHILWARAलोकल न्यूज़शाहपुरा

हमारी ताकत, हमारा परिवार’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, हितांश रहे प्रथम

शाहपुरा। अणुव्रत समिति के तत्वावधान में द्रोणा पब्लिक स्कूल में शनिवार को “हमारी ताकत, हमारा परिवार” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों, नैतिक संस्कारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप काबरा थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सृजनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में विद्यालय के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परिवार के महत्व को रंगों के माध्यम से आकर्षक चित्रों में प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने विषय की अभिव्यक्ति, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में हितांश राजोरा ने प्रथम, जागृति बुला ने द्वितीय तथा हर्षित जीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रामस्वरूप काबरा एवं अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!